फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 25 -- पाइप लाइन लीक होने से सड़क पर भरा पानी Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। मोहल्ला तराई में मुकीम की चक्की के सामने चौमुखी महादेव मंिदर जाने वाले मुख्य मार्ग पर जल निगम की पाइप लाइन रविवार सुबह पानी की सप्लाई शुरू होते ही लीक हो गई। इससे स ड़क पर पानी भर गया और राहगीरों व मोहल्ले के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। पाइप लाइन में पहली बार पानी छोड़े जाने के दौरान ही लीकेज होने से लोगों में आक्रोश फैल गया । मोहल्ले के लोगों ने बताया कि जल निगम द्वारा पाइप लाइन डालने के बाद रविवार सुबह पहली बार पानी की सप्लाई शुरू की गई थी। सप्लाई चालू होते ही पाइप लाइन में लीकेज हो गया और पानी सड़क पर भरने लगा। इससे मुख्य मार्ग पर जलभराव की स्थिति बन गई। लोगों ने विभागीय कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जल्द...