Farrukhabad Kannauj News: पानी कम होने के बाद भी निकटवर्ती गांवों में कटान की आफत बरकरार
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 5 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। बांधों से छोड़ गए पानी की मात्रा में कमीं कर दी गई है। इससे तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत मिली है। हालांकि नदियों के कटान से आफत बरकरार है। रामगंगा के जलस्तर में जहां भारी कमी आयी है वहीं गंगा अभी चेतावनी बिंदु के करीब स्थिर है। पिछले एक सप्ताह से दोनों नदियां तटीय इलाकों में कहर बरपा रही हैं। शाम को गंगा का जलस्तर 136.50 मीटर पर रहा जो कि चेतावनी बिंदु से 10 सेंटीमीटर नीचे है। सुबह को जलस्तर जरूर 136.55 मीटर पर पहुंच गया था। रामगंगा का जलस्तर कम होकर 137 मीटर पर आ गया है। जो कि चेतावनी बिंदु से दस सेंटीमीटर नीचे है। सुबह रामगंगा का जलस्तर 137.05 मीटर पर था। नरौरा, हरिद्वार और बिजनौर बांधो से जो पानी भेजा गया है उसकी मात्रा में 60 फीसदी कटौती की गयी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.