फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 28 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 1 नवंबर को प्रातः 10 बजे ऑफिसर क्लब, फतेहगढ़ में आयोजित होने वाले मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियों के संबंध में बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक की गई। बैठक में जिला जज नीरज कुमार ने को निर्देशित किया कि सभी विभागीय अधिकारी 1 नवंबर को आयोजित होने वाले मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में अपने-अपने विभाग का स्टॉल लगाना सुनिश्चित करें। स्टॉल के माध्यम से विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई जाए तथा योजनाओं के अंतर्गत पात्र पाए जाने वाले लाभार्थियों को चिह्नित कर उन्हें नियमानुसार लाभान्वित करने की प्रभावी कार्यवाही सुन...