फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 9 -- Farrukhabad Kannauj News: कंपिल, संवाददाता।बिजली विभाग की ओर से स्कूल की आपूर्ति बहाल न किए जाने से स्कूली बच्चे भीषण गर्मी में परेशान रहे। प्रधानाचार्य ने पांच दिन बीतने के बाद निजी लाइनमैन से फाल्ट सही करा स्कूल की आपूर्ति बहाल करवाई। बिजली उपकेंद्र कंपिल के रुदायन ग्रामीण फीडर से जुड़े उच्च प्राथमिक विद्यालय सुलतनापुर पलनापुर की सोमवार को फाल्ट की वजह से आपूर्ति ठप हो गयी। स्कूल मे 54 बच्चे पंजीकृत हैं। प्रधानाचार्य चांद फातिमा ने बताया की करीब 40 बच्चे रोजाना स्कूल पहुंच रहे हैं। प्रधानाचार्य ने सूचना विभाग के कर्मचारियों को दी। आरोप हैं की पांच दिन बीतने के बाद भी कोई कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने नहीं पहुंचा। बिना बिजली के शिक्षक और बच्चे गर्मी से परेशान रहे। शनिवार को प्रधानाचार्य ने निजी लाइन मैन को बुलाय...