फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 31 -- Farrukhabad Kannauj News: कमालगंज, संवाददाता। गगनी के निकट नदी में गुरुवार दोपहर एक शव पड़ा मिला। दोपहर दो बजे मिली सूचना पर थाना पुलिस जांच पड़ताल को पहुंची। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। गुरुवार को काली नदी में शव मिलने की सूचना पर खुदागंज चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। उस समय शव नदी के दूसरे किनारे पर पड़ा था। इस पर कन्नौज जनपद की स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कन्नौज पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरती है। कन्नौज पुलिस का कहना था कि नदी का पूरा हिस्सा फर्रुखाबाद जनपद का है इसलिए कार्रवाई फर्रुखाबाद पुलिस को ही करनी चाहिए। थानाध्यक्ष रामसहाय सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल में पाया गया कि शव कन्नौज जनपद की सीमा में था । इस पर कन्नौज की पुलिस शव लेकर पोस्ट...