फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 15 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। गंगाजल भरने के लिए कांवड़ लेकर पांचाल घाट पहुंचे तीन कांवड़िया स्नान करते समय डूबने लगे। गोताखोरों और पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे के बाद पुलिस ने कांवड़ियों को पांचाल घाट पुलिस चौकी ले जाकर समझाया और गंगा में स्नान के दौरान सावधानी बरतने की हिदायत दी। लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी पुष्पेंद्र भारती अन्य कांवड़ियों के साथ कांवड़ लेकर पांचाल घाट गंगा तट पर पहुंचे थे। स्नान के दौरान पुष्पेंद्र गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के प्रयास में उनके साथ मौजूद दीपक और जतिन भी गंगा के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। तीनों को डूबता देखकर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों और गोताखोरों ने तत्काल ब...