Farrukhabad Kannauj News: पांचालघाट से गंगाजल भरकर निकले शिव भक्त
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 25 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। सावन में भगवान शिव की भक्ति का रंग श्रद्धालुओं पर चढ़ा हुआ है। मंगलवार को पांचाल घाट पर सुबह से ही कांवड़ियों की भीड़ उमड़ी। दूर-दराज से पहुंचे शिव भक्तों ने गंगा में स्नान कर विधि-विधान से गंगाजल भरा और कांवड़ लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। घाट से निकलते समय हर तरफ हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। कांवड़ियों में युवाओं के साथ परिवार के लोग भी शामिल रहे। कई श्रद्धालु अपने परिजनों के साथ गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते नजर आए। कांवड़ में गंगाजल भरने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का स्मरण किया और यात्रा शुरू की। कुछ परिवारों में महिलाएं और बच्चे भी कांवड़ यात्रा में शामिल रहे। इससे पांचाल घाट से लेकर मुख्य मार्ग तक माहौल पूरी तरह शिवमय बना रहा।
कांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.