Farrukhabad Kannauj News: पांचालघाट पुल पर मरम्मत कार्य होने से दिनभर रेंगते रहे वाहन
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 9 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर स्थित पांचाल घाट पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण गुरुवार को पूरे दिन यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। पुल पर एक समय में केवल एक दिशा से वाहनों का संचालन होने के कारण दोनों ओर लंबी-लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। यात्रियों को इंतजार करने के बाद ही पुल पार करने का मौका मिला। जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुल पर तीन अलग-अलग स्थानों पर मरम्मत कार्य चल रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से पुल के एक हिस्से से ही वाहनों का आवागमन कराया जा रहा है। पहले पांचाल घाट की ओर से बरेली और अन्य स्थानों की ओर जाने वाले वाहनों को निकाला जाता है। इसके बाद बरेली की ओर से आने वाले वाहनों को एक साथ छोड़ा जाता है। इस दौरान दोनों तरफ यातायात पुलिस के जवान तैनात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.