Farrukhabad Kannauj News: पांचालघाट पर फुटपाथ पर कब्जा, सड़क पर खड़े कर देते वाहन
फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 15 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। पांचालघाट क्षेत्र में अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। यहां सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा जमा रखा है। कहीं ठेली लगाकर सामान बेचा जा रहा है तो कहीं स्थायी दुकानें फुटपाथ तक फैल गई हैं। इतना ही नहीं, सड़क पर भी ठेलियां खड़ी रहती हैं। खरीदारी करने आने वाले लोग अपने वाहन सड़क पर ही खड़े करके दुकानों पर चले जाते हैं। इससे सड़क की चौड़ाई लगातार सिमटती जा रही है और दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। पांचालघाट पर अतिक्रमण की समस्या अब सामान्य बात हो गई है। सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ राहगीरों के पैदल चलने के लिए बनाए गए हैं, लेकिन इन पर दुकानदारों का कब्जा है। फल, सब्जी, खाने-पीने के सामान, कपड़े और अन्य वस्तुओं की दुकानें फुटपाथ पर सजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.