फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 11 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। नोएडा में हादसे का शिकार हुए कायमगंज के मोहल्ला कूंचा निवासी बीटेक इंजीनियर आर्यन प्रजापति का शव शुक्रवार देर रात घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। इकलौते बेटे का शव देखते ही मां, दादी और परिजनों का धैर्य टूट गया। मां रोते हुए बार-बार एक ही बात कह रह थी कि बेटे से जब भी शादी की बात करती थी तो हर बार एक ही जवाब देता था कि पहले सेटल हो जाऊं फिर शादी करूंगा। जाते समय भी यही कहकर गया गया था। रातभर घर से उठती सिसकियों और चीत्कार ने मौजूद हर किसी की आंखें नम कर दीं। यह भी पढ़ें- नोएडा में नाले में गिरा इंजीनियर करंट की चपेट में आया, मौतअंतिम संस्कार शनिवार सुबह कुंडा श्मशान घाट पर इंजीनियर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। नगर के मोहल्ला कूंचा निवासी 23 वर्षीय आर्यन प्रजापति नो...