Farrukhabad Kannauj News: पसियापुर में हैंडपंप दो माह से खराब, पानी के लिए परेशान ग्रामीण
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 11 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शमसाबाद क्षेत्र के गांव पसियापुर में दो हैंडपंप पिछले दो माह से खराब पड़े हैं। इससे ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीण कई बार ग्राम प्रधान से हैंडपंपों की मरम्मत कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक, खराब हैंडपंपों के कारण उन्हें पीने का पानी लाने के लिए करीब 400 मीटर दूर जाना पड़ रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द हैंडपंप ठीक कराने की मांग की है। ग्राम पंचायत सचिव अरुण यादव ने बताया कि हैंडपंप खराब होने की सूचना मिली है। जल्द ही दोनों हैंडपंपों की मरम्मत कराकर चालू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव में 19 हैंडपंप लगे हैं, जिनमें से दो ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.