फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 27 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। मंगलीपुर गांव में परचून की दुकान पर हमलावरों ने दुकानदार, उसकी पत्नी और पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। तीनों घायलों को पुलिस इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल पिता-पुत्र को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। घायल पक्ष ने दुकान में घुसकर मारपीट और फायरिंग का भी आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है। मंगलीपुर गांव निवासी तेजराम, उनकी पत्नी जमुना देवी और पुत्र देवांश को पुलिस घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंची। इलाज के दौरान जमुना देवी ने बताया कि वे लोग अपनी परचून की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के एक युवक ने उनके दामाद को गाली दी। तेजराम ने इसका विरोध करते हुए युवक से उलाहना दिया। आरोप...