फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 31 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। पत्नी से लंबे समय से चल रहे विवाद और न्यायालय में विचाराधीन मुकदमों को लेकर मानसिक तनाव में चल रहे जरदोजी कारीगर ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच पड़ताल की और आवश्यक साक्ष्य संकलित कराए। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया हरलाल रोड निवासी उमर मियां (46) जरदोजी कारीगर थे। परिजनों के अनुसार उमर मियां का पत्नी से करीब नौ वर्षों से विवाद चल रहा था। पत्नी लंबे समय से अपने मायके कानपुर देहात में रह रही थी। पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों पक्षों की ओर से कानूनी कार्रवाई भी हुई थी। परिजनों के मुताबिक दहेज उत्पीड़न, भरण-...