फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 27 -- Farrukhabad Kannauj News: सकिसा।मेरापुर थाने के कोकापुर में बने पंचायत भवन में रखे इनवर्टर और बैट्री के साथ कैमरे का डीवीआर चोर निकाल ले गये। घटना को लेकर अभिषेक यादव ने रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस की टीम पूरे मामले में जांच कर रही है।

झगड़ा कर जान से मारने की धमकी फर्रुखाबाद। अदिउली गांव निवासी प्रदीप कुमार ने अतुल सिंह समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने झगड़ा करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अब मऊदरवाजा थाना पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसमें कार्रवाई की जाएगी।

लाठी-डंडों से हमला कर पीटा फर्रुखाबाद। नोनमगंज निवासी राजन ने गिरिजाशंकर समेत चार लोगों के खिलाफ कादरीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने उसे और उसकी ...