Farrukhabad Kannauj News: नौ बच्चों की मां पांच वर्षीय बेटी के साथ लापता
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 3 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। कम्पिल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ लापता हो गई। महिला कायमगंज नगर के एक नर्सिंग होम में सफाई कर्मी के पद पर काम करती है। कम्पिल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की 40 वर्षीय पत्नी नगर के एक नर्सिंग होम में सफाई कर्मी है। वह रोज सुबह करीब आठ बजे ड्यूटी के लिए घर से निकलती है और शाम करीब छह बजे वापस लौट आती है। एक अक्टूबर को भी वह सुबह आठ बजे अस्पताल के लिए गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। फोन करने पर मोबाइल बंद मिला। पति ने बताया, वह अस्पताल पहुंचा तो कर्मचारियों ने बताया कि महिला सुबह करीब आठ बजे अस्पताल आई थी, लेकिन शाम को घर जाने के बाद उसका पता नहीं चला। इसके बाद उसने आसपास और रिश्तेदारों में भी तलाश की, लेकिन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.