Farrukhabad Kannauj News: नोएडा में युवक की मौत, शव पहुंचते ही मचा कोहराम
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 29 -- Farrukhabad Kannauj News: अमृतपुर। नोएडा में एक निजी कंपनी में काम कर रहे मोकुलपुर गांव के एक युवक की मौत हो गयी। गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या करके शव को फांसी पर लटका दिया गया। अमृतपुर थाने के मोंकुलपुर गांव के धर्मवीर नोएडा में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। उनकी पत्नी शशी भी उनके साथ रहती थी। शशी की बुआ का बेटा रजनीश भी पास में रहता था। धर्मवीर के पिता का कहना है कि उसके बेटे की हत्या करके शव को फांसी पर लटका दिया गया है। परिजनो ने नोएडा के थाने में तहरीर दी है। इस बीच धर्मवीर का शव घर पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। मां का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.