Farrukhabad Kannauj News: निजी अस्पताल में महिला की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 10 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। पेट दर्द और दस्त की शिकायत पर निजी अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद बेटे ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन महिला के शव को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन शव लेकर घर चले गए। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बछलइया गांव निवासी सरस्वती (55) पत्नी रमेश प्रजापति को आठ सितंबर को उनके बेटे सुखवीर प्रजापति ने पेट में दर्द और दस्त की शिकायत होने पर आवास विकास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार, महिला का उपचार अस्पताल में चल रहा था। दो दिन बाद गुरुवार सुबह करीब चार बजे उपचार के दौरान महिला की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.