फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 25 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। कोतवाली में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में एक महिला ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई। महिला ने अपने भरण-पोषण और वैवाहिक अधिकार दिलाने की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रानीपुर गौर निवासी एक महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी करीब 12 वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद से उनकी कोई संतान नहीं हुई। आरोप है कि इस को लेकर पति ने बिना उसकी जानकारी और सहमति के दूसरी शादी कर ली। महिला का कहना है कि 20 जुलाई से उसका पति, सास, ससुर और ननद घर से कहीं चले गए हैं। उसने पुलिस से अपने जीवन-यापन और कानूनी अधिकार दिलाने की मांग करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला अपने पति के साथ ही रहना च...