Farrukhabad Kannauj News: नाली बंद करने के विरोध पर महिला समेत तीन को पीटा
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 11 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। ढमढेरा गांव में घर के पानी की निकासी की नाली बंद करने का विरोध करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोस के लोगों ने महिला को घर के दरवाजे से घसीटकर मारपीट की। बचाने पहुंचे पति और बेटी के साथ भी मारपीट की गई। महिला ने एक आरोपी पर धारदार हथियार से चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ढमढेरा गांव निवासी कविता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार अगस्त की शाम करीब सात बजे पड़ोस में रहने वाले पंकज, उसकी पत्नी सपना, भाई पवन व अंशुल, पिता मुलायम सिंह ने उसके घर के पानी की निकासी वाली नाली बंद कर दी। विरोध करने पर आरोपित गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर पति गजराज सिंह और बेटी प्रतिक्षा बाहर आए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.