फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 10 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।फतेहगढ़ के एक सर्राफ की दुकान में लाखों के आभूषणों की हुयी चोरी के मामले में जहां पुलिस ने नाबालिग बच्चों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तो वहीं दूसरी ओर नाबालिग बच्चों से मारपीट के मामले में मां की तहरीर पर सर्राफ और उसके पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला गोलाकोहना निवासी योगेश गुप्ता की कोतवाली रोड पर सर्राफ की दुकान है। उसकी दुकान पर पर दो नाबालिग भाई आते थे। रिपोर्ट दर्ज करायी गयी कि दोनों ने सोने व चांदी की अंगूठियां, चेन, टाप्स, चांदी की करधनी, सिक्के धीरे धीरे उसकी जानकारी के अभाव में चुराकर गायब कर लिये। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: सर्राफ की दुकान से 25 लाख के जेवर चोरी 2 अगस्त को 9 अंगूठी का पूरा डिब्बा चुरा लिया...