फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 30 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद ओवरलोडिंग पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई टेंपो और ई-रिक्शा चालक क्षमता से कहीं अधिक बच्चों को बैठाकर स्कूल ले जाते और वापस घर छोड़ते नजर आ रहे हैं। इससे बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिवहन विभाग की कार्रवाई के बाद भी कई वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। सुबह स्कूल खुलने और दोपहर छुट्टी के समय टेंपो और ई-रिक्शा में 13 से 14 बच्चों तक को बैठाकर ले जाया जा रहा है। कई बच्चे आगे की सीट, पीछे के हिस्से और किनारों पर लटककर सफर करने को मजबूर दिखाई देते हैं। इस तरह की ओवरलोडिंग किसी भी समय बड़े हादसे का ...