फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 25 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। कम्पिल थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर मानिकपुर पुलिया के पास नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। चार घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दिल्ली से बारात में शामिल होने आए लोग कार से जा रहे थे। बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे मानिकपुर पुलिया के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद कम्पिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को बाहर निकलवाया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य के...