Farrukhabad Kannauj News: नशे में गाली-गलौज, पथराव और फायरिंग का आरोप
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 3 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद। एक गांव निवासी एक युवती ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि वह अपनी मां के साथ घर के पास बनी झोपड़ी में गाय बांधने जा रही थी। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति नशे की हालत में गाली-गलौज करने लगा । वह और उसकी मां वहां से बचकर घर की ओर भागीं तो आरोपित व्यक्ति के परिवार के अन्य लोगों ने उनके ऊपर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। आरोप है कि घर आए रिश्तेदारों को लूटने की साजिश के तहत दो राउंड फायरिंग भी की गई। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि गांव के ही दो युवकों ने फायरिंग की घटना देखी है। अपराध निरीक्षक मुन्नालाल यादव ने बताया कि मामले की जांच के लिए हल्का इंचार्ज अशोक तिवारी को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.