Farrukhabad Kannauj News: नशीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 18 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला नवदिया निवासी 30 वर्षीय आलोक दुबे की नशीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। सोमवार रात किसी समय उसने नशीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर सुबह परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी। पिता अवधेश ने बताया कि आलोक पिछले करीब तीन महीने से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसका दिमागी संतुलन भी ठीक नहीं चल रहा था। परिवार के लोग उसकी स्थिति को लेकर चिंतित थे। सोमवार रात करीब 12 बजे के आसपास उसने किसी समय नशीला पदार्थ खा लिया। उस समय परिवार के लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। सुबह उसकी हालत खराब होने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.