Farrukhabad Kannauj News: नशा कराकर पांच बीघा जमीन का बैनामा कराने का आरोप
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 22 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज। टिलियां सलेमपुर गांव निवासी दुर्वेश ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि 20 जुलाई की शाम गांव का एक व्यक्ति उसे घर से बुलाकर ले गया। रास्ते में दो अन्य लोग और कोतवाली में तैनात एक कांस्टेबल भी मिल गए। आरोप है कि चारों उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गए, जहां पहले जबरन शराब पिलाई गई और बाद में चरस समेत अन्य नशीला पदार्थ दिया गया, जिससे वह बेसुध हो गया।पीड़ित का आरोप है कि 21 जुलाई को नशे की हालत में उसे तहसील ले जाया गया और उसकी करीब पांच बीघा कृषि भूमि का बैनामा अपने नाम कराने की नीयत से विभिन्न दस्तावेजों पर अंगूठे के निशान लगवा लिए गए। इसी दौरान परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो वे तहसील पहुंच गए और बैनामे का विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने हंगामा किया और म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.