Farrukhabad Kannauj News: नवरात्र में व्रत की थाली पर महंगाई का वार
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 10 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। शारदीय नवरात्र को लेकर बाजार में रौनक लौट आई है। इस बार व्रत की थाली पर महंगाई की मार हैं। व्रत में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री और ड्राईफ्रूट के दाम अचानक बढ़ गए हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। सात दिन पहले तक बाजार में 1000 से 1100 रुपये प्रति किलो बिक रहा बादाम अब 1300 रुपये किलो पहुंच गया है। सबसे ज्यादा उछाल पिस्ता में आया है। पिस्ता का भाव 1100 रुपये से बढ़कर 1700 रुपये प्रति किलो हो गया है। काजू की कीमत 900 रुपये किलो पर बनी हुई है, लेकिन मांग बढ़ने से इसमें भी तेजी के आसार हैं। व्रत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले साबूदाना के दाम 80 से बढ़कर 100 रुपये किलो हो गए हैं। वहीं इलायची 3500 से बढ़कर 4000 रुपये किलो बिक रही है। कुट्टू का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.