Farrukhabad Kannauj News: नवजात की मौत पर अस्पताल में हंगामा, लापरवाही का आरोप
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 29 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। निजी अस्पताल में ऑपरेशन से जन्मी नवजात बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे दूसरे निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। रातभर इलाज के नाम पर 20 हजार रुपये लेने के बावजूद बच्ची की हालत में सुधार नहीं हुआ। गुरुवार को परिजन बच्ची को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां करीब आधे घंटे तक उपचार चलने के बाद उसकी मौत हो गई। नवजात की मौत से गुस्साए परिजनों ने लोहिया अस्पताल में हंगामा किया। बाद में परिजन बच्ची का शव लेकर चले गए। परिवार के लोगों ने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। शमसाबाद क्षेत्र के चिलसरा निवासी राजीव सक्सेना की पत्नी किरन का बुधवार को एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से बेटी का जन्म हुआ था। जन्म के बाद नवजात की हालत खराब हो गई। इसके बाद परिजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.