Farrukhabad Kannauj News: नरकसा में सड़क पर लगा कूड़े का ढेर, बदबू से राहगीर परेशान
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 4 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका के दावों की हकीकत कादरीगेट से लिंजीगंज रोड पर नरकसा मोहल्ले में दिखाई दे रही है। यहां मुख्य सड़क पर ही जगह-जगह से एकत्र किया गया कूड़ा डाल दिया जाता है। लंबे समय तक कूड़ा पड़े रहने से राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के कारण लोगों का सड़क से निकलना तक मुश्किल हो रहा है। नरकसा मोहल्ले में कई स्थानों का कूड़ा एकत्र कर सड़क किनारे डाला जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह से ही कूड़े का ढेर लगना शुरू हो जाता है, लेकिन इसे समय से नहीं उठाया जाता। कूड़ा उठाने का काम दोपहर करीब 1:30 बजे किया जाता है। तब तक सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा रहता है। राहगीरों को इसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.