Farrukhabad Kannauj News: नरकसा में चोरों का तांडव, चार दुकानों को निशाना बनाया
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 2 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। कादरीगेट थाने के नरकसा मुख्य मार्ग पर चोरों ने बुधवार रात तांडव मचाकर रख दिया। मुख्य मार्ग की चार दुकानों को निशाना बनाया जिसमें एक दुकान में मोबाइल समेत नगदी पार कर दी जबकि बाकी दुकानों में चोरी का असफल प्रयास किया। एक किराने की दुकान का तो शटर उखाड़ने का प्रयास किया गया। इस घटना से इस बाजार के व्यापारियों में दहशत है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। नरकसा मोहल्ला निवासी आकाश की सुधीर कुमार की बिल्डिंग में आराध्या टेलीकाम के नाम से दुकान है। रात में चोर किसी समय आये। उन्होंने शटर के ताले तोड़े और दुकान में घुसकर कई मोबाइल पार कर दिये। दराज का लाक तोड़कर उसमें रखे पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह जब लोगों ने ताले टूटे देखे तो दुकानदार को खबर दी। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.