Farrukhabad Kannauj News: नबी के मुंह ए मुबारक की जियारत को उमड़े आशिके रसूल
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 3 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।दरगाह हुसैनिया मुजीबिया में चार रोजा उर्स का आगाज हो गया। पहले दिन नबी के मुंह ए मुबारक की जियारत को लोगों का हुजूम उमड़ा। देर शाम गागर जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। गुरुवार को दरगाह के 157 वें सालाना उर्स में शामिल होने को स्थानीय से लेकर अन्य शहरों से अकीदतमंद पहुंच रहे हैं। उर्स के पहले दिन सज्जादा नशीन कारी शाह फसीह मुजीबी की जेरे सरपरस्ती में पैगंबर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के मुंह ए मुबारक की जियारत कराई गई। इसके साथ ही अन्य तबर्रुकात की जियारत हुई। जिससे इस्लाम व औलिया इकराम से जुड़ी हुई यादें ताजा हो गई। देर शाम काला बाग से गागर जुलूस उठाया गया। सिर पर गागरो को रखकर अकीदतमंद दरगाह हुसैनिया मुजीबिया पहुंचे। देर रात महफिल ए समां का एहति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.