Farrukhabad Kannauj News: नकब लगाकर चाट भंडार से नकदी व सामान चोरी
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 27 -- Farrukhabad Kannauj News: कंपिल, संवाददाता। चाट भंडार की दुकान में चोरों ने नकब लगाकर गुल्लक व अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव हरियलपुर निवासी मकरंद की चाट भंडार की दुकान कंपिल रुदायन मार्ग पर गांव समाउद्दीनपुर के निकट स्थित है। रोज की भांति मकरंद रविवार देर शाम दुकान में ताला लगाकर घर चले गए। रविवार रात चोर दुकान की पीछे दीवार में नकव लगाकर घुस गए। चोरों ने दुकान में रखी गुल्लक में रखे दो हजार पांच सौ रुपए व अन्य सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह दुकान पर आए मकरंद को दीवार में नकब व गुल्लक खेतों में पड़ी मिली। पीड़ित ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.