फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 26 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। धोखाधड़ी कर एक महिला के खाते से चार लाख रुपया निकाल लिये गये। अब मऊदरवाजा थाना पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है। एक महिला ने दर्ज किए गए मुकदमे में कहा है कि उसके खाते से धोखाधड़ी और अनाधिकृत तरीके से विभिन्न माध्यमों से करीब चार लाख की धनराशि निकाल ली गयी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मुकदमे में जो आरोप हैं उसको देखते हुए जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...