फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 18 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। राजपूताना पब्लिक स्कूल में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने रामायण के विभिन्न पात्रों का सजीव चित्रण किया। कार्यक्रम में एलकेजी की कामाक्षी शर्मा ने माता सीता तथा माधव सिंह ने हनुमान जी का स्वरूप धारण किया। यूकेजी के अयांश सिंह भगवान श्रीराम और अयांश पाल लक्ष्मण के रूप में नजर आए। वहीं, कक्षा नौ के अर्श प्रताप सिंह ने रावण की भूमिका निभाई। विद्यार्थियों की आकर्षक वेशभूषा और प्रभावशाली प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय के मैदान में राम, लक्ष्मण, हनुमान और रावण के बीच युद्ध का मंचन हुआ। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: कलान के एसएस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने विजयी दशम...