फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 10 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। धान के खेत में मवेशी चराने का विरोध करने पर तीन लोगों के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी गई। इसमें वह घायल हो गए घटना को लेकर पुलिस को जानकारी दी गई है पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है । कम्पिल क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर निवासी सूरज सहाय व उसका पुत्र अंकेश व भतीजा दुर्ग विजय को पुलिस घायल अवस्था में मेडिकल व इलाज के लिए कायमगंज सीएचसी लाई जहां इलाज के दौरान अंकेश ने बताया कि उसके धान के खेत में पड़ोस के गांव मडिया के कुछ दबंग लोग भैंस चरा रहे थे। मना करने पर अपने गांव से और लोग बुला लिए और लाठी डंडों से हमला कर उक्त तीनों को गंभीर घायल कर दिया पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। झगड़े को लेकर घायल व उनके परिजन घबराए हुए हैं ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...