Farrukhabad Kannauj News: धान की फसल में जानवर के जाने पर ग्रामीण को पीटा
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 31 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता।धान की फसल में जानवर चले जाने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने एक ग्रामीण के साथ लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। झब्बूपुर गांव निवासी रुपवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति विनोद कुमार 28 अगस्त की शाम करीब चार बजे जानवर चराने के लिए खेतों की ओर गए थे। इस दौरान उनके जानवर पड़ोस के गांव निवासी आलोक के धान के खेत में चले गए। आरोप है कि इसको लेकर आलोक, विनोद के साथ गाली-गलौज करने लगा। विनोद ने गाली देने से मना किया तो आलोक और उसके साथ मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से उनकी पिटाई की। मारपीट में विनोद के सिर में गंभीर चोट आई। आरोप है कि हमलावर जान से मारने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.