Farrukhabad Kannauj News: धन्सुआ स्कूल में सांसद ने बच्चों संग किया भोजन
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 30 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय धन्सुआ में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद मुकेश राजपूत ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मिड- डे मील की गुणवत्ता परखने के लिए बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। भोजन से पहले सांसद ने खंड शिक्षा अधिकारी आईपी सिंह व बच्चों ने एक साथ हाथ जोड़कर प्रार्थना की। सांसद व अधिकारी को अपने बीच पाकर और साथ बैठकर भोजन कर बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए। सांसद ने बच्चों को ताजा, पौष्टिक और स्वच्छ वातावरण में भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- मेंरे सपनों का भारत को बच्चों ने चित्रों में उकेरा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.