Farrukhabad Kannauj News: दौली की मड़ैया गांव का अस्तित्व खत्म
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 26 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। गंगा के कहर से दौली की मड़ैया गांव का अस्तित्व ही खत्म हो गया। जो मकान बचे थे उस पर भी गंगा कहर बनकर टूटी और बचे मकान भी देखते ही देखते गंगा में समा गये। मकानों को अपनी आंखों के सामने गंगा में समाते देखकर पीड़ितों के परिवार का हाल बेहाल हो गया। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। वे लोग दूसरे स्थानों पर चले गये हैं। बाढ़ ने दौली की मड़ैया गांव में जमकर तबाही मचायी। कई बार में 22 मकान गंगा में समा चुके थे। दौली की मड़ैया ठीक गंगा के किनारे ही बसा है। गंगा का कहर वर्षो बाद इस तरह से ग्रामीणों ने अपनी आंखों से देखा है। गांव के ही अवधेश, रामरतन, रामनरेश और मनोज के मकान शेष बचे थे। यह मकान भी 24 घंटे पहले गंगा में समा चुके हैं। इस तरह से इस पूरे गांव का अस्तित्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.