फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 2 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद।नवादा अतनपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो मंदिरों और ब्रह्मदेव स्थान को निशाना बनाकर मूर्तियां, घंटे व अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह मंदिरों में चोरी की जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को सूचना देने के साथ थाने में तहरीर दी है। गांव के बाहर स्थित गमा देवी मंदिर में चोरों ने ताला तोड़कर अंदर रखी दुर्गा माता की दो पीतल की मूर्तियां चोरी कर लीं। इसके अलावा मंदिर परिसर में लगे करीब 10 घंटे भी चोर चुरा ले गए। इसके बाद चोरों ने ब्रह्मदेव स्थान को निशाना बनाया और वहां टंगे करीब 15 घंटे भी चोरी कर लिए। यह भी पढ़ें- Chandauli News: चोरों ने काली माता मंदिरों को बनाया निशाना चोरों ने गांव के पास खेतों में बने शिव मंदिर का भी ताला त...