Farrukhabad Kannauj News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला समेत चार घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 14 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर मुरहास कन्हैया स्थित ग्रामीण बैंक के निकट दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर निवासी सोनू अपनी पत्नी और मां सविता के साथ सकवाई स्थित अस्पताल से दवा लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्नाव जनपद से ऊगरपुर में अपने बहनोई रविंद्र के घर आए अजय कुमार बाइक से मुरहास कन्हैया बाजार जा रहे थे। ग्रामीण बैंक के निकट दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें चारों लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे में घायल सभी लोग अपने-अपने वाहनों से निजी अस्पताल में उपचार कराने चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.