Farrukhabad Kannauj News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 25 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शमसाबाद थाना क्षेत्र के दिल्ली मुख्य मार्ग पर दलेलगंज गांव के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई ।हादसे में दोनों बाइक सवारों समेत तीन लोग घायल हो गए । बेहटा बल्लू गांव निवासी प्रिंस और मिथुन बाइक से फर्रुखाबाद जा रहे थे । इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई । दूसरी बाइक पर कायमगंज क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी तुलसी सवार था। टक्कर में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए । सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी लाया गया ।प्रभारी डॉ.अलीम अंसारी ने प्रिंस और तुलसी का प्राथमिक उपचार किया जबकि मिथुन की हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया । घायलो को देखने के लिए मुख्य मार्ग पर भीड़ भी रही ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.