फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 5 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता।कोतवाली क्षेत्र के गांव ललई में आपसी विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में क्रॉस मुकदमे दर्ज कराए हैं। पहले पक्ष की ओर से गांव ललई निवासी विकास मिश्रा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि एक अगस्त की रात करीब आठ बजे वह गांव की गली से गुजर रहे थे। आरोप है कि लज्जाराम ने उन्हें रोक लिया और अपने पुत्र राहुल, गौरव तथा पुत्रवधू रुबी को बुलाकर मारपीट करने के लिए कहा। इसके बाद सभी ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग पहुंचे, तब उन्हें छुड़ाया गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी छत पर चढ़ गए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते रहे। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से रुवी देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि एक...