फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 19 -- Farrukhabad Kannauj News: कंपिल ,संवाददाता। हरकरनपुर गांव में मंगलवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बना लिया। एक घर से लाखों रुपये के जेवरात और करीब दो लाख रुपये की नगदी चोरी हो गई, जबकि दूसरे घर में सेंध लगाने के दौरान आहट होने पर चोर भाग निकले। एक ही रात दो घरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस की रात गश्त पर सवाल उठाए हैं। ममता ने बताया कि मंगलवार रात वह परिवार के साथ घर के आंगन में सो रही थीं। परिवार के अन्य सदस्य भी वहीं सो रहे थे। देर रात चोर घर के पीछे पहुंचे और दो स्थानों पर दीवार में सेंध लगाकर कमरों में दाखिल हो गए। चोरों ने अलमारी और बक्से को खंगाला और उसमें रखा कीमती सामान चोरी कर लिया। बुधवार सुबह करीब पांच बजे परिवार के लोग जागे तो कमरों में सा...