फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 12 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।सोमवार की शाम शहर में निकली श्रीराम बारात से पूरे शहर का माहौल राममय हो गया। शाम होते ही सड़कों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। 42 आकर्षक झांकियों के साथ निकली बारात का जगह जगह पुष्प वर्षा और आरती उतारकर स्वागत किया गया। भगवान श्रीराम के जयकारों से माहौल आनंदित हो गया। शोभायात्रा में बैंड, बाजा की धुन ने समा बांध दिया। श्रीराम बारात में सबसे आगे श्रीगणेश जी आकर्षण का केंद्र बिंदु बने जो श्रद्धालुओं को लड्डू बांटते आगे बढ़ रहे थे। शहर के रेलवे रोड से देर शाम शुरू हुयी इस रामबारात में एक से बढ़कर एक झांकियों ने बारातियों का मन मोह लिया। मां सरस्वती, श्री खाटू श्याम, शंकर-पार्वती, बाबा नीबकरोरी, अंजनी माता के लाल, तुलसी-सालिगराम, विष्णु-लक्ष्मी, काली, श्री बटुक-भै...