Farrukhabad Kannauj News: दूध पर महंगाई की मार से बिगड़ा घर का बजट
फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 12 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। दूध के दाम में चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी ने आम आदमी की रसोई का पूरा गणित बिगाड़ दिया है। सुबह की चाय से लेकर बच्चों के पोषण और बुजुर्गों की खुराक तक महंगाई की मार पड़ने लगी है। रोज चार लीटर दूध लेने वाले परिवार को अब महीने में 480 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे, जबकि पांच लीटर की खपत पर यह बोझ 600 रुपये तक पहुंच जाएगा। बढ़ती कीमतों से परेशान लोग फुल क्रीम छोड़ टोंड दूध अपना रहे हैं तो कई परिवारों ने दूध की मात्रा घटानी शुरू कर दी है। इसका असर खिलाड़ियों की डाइट, चाय की दुकानों और मिठाई कारोबार पर भी पड़ने के आसार हैं। यानी दूध महंगा हुआ तो सिर्फ गिलास ही नहीं, पूरे घर का बजट खाली होने लगा है। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: दूध के बढ़े दामों से मध्यम वर्गीय परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.