Farrukhabad Kannauj News: दुकान पर सट्टे की खाईबाड़ी करते युवक गिरफ्तार
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 4 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज। बजरिया राधाकृष्ण में पुलिस ने एक दुकान के पास सट्टे की खाईबाड़ी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से कैश और मोबाइल फोन बरामद हुआ। उपनिरीक्षक इमरान फरीद पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर बजरिया राधाकृष्ण स्थित एक दुकान के पास दबिश देकर सौरभ निवासी मोहल्ला सधवाड़ा को पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से 2040 रुपये और एक कंपनी का मोबाइल मिला। पुलिस का कहना है कि मोबाइल में व्हाट्सएप के जरिए सट्टे की खाईबाड़ी और सट्टे से संबंधित स्क्रीनशॉट मिले। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 13 जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.