Farrukhabad Kannauj News: दुकान का किराया मांगने गई महिला से मारपीट, हालत नाजुक
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 11 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। गढ़िया गांव निवासी मुस्कान ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, दुकान का किराया आरोपियों के ऊपर बकाया था। वह बकाया किराया मांगने के लिए उनके पास गई थी। इसी दौरान तीनों लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई । महिला के पति मुंबई में नौकरी करते हैं। घटना की जानकारी मिलने पर महिला के पिता ,घायल अवस्था में अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। डॉ. अलीम अंसारी ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। महिला ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.