Farrukhabad Kannauj News: दीवार गिरने से मौत, घर वालों ने गिराने का लगाया आरोप
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 6 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। दीवार गिरने से एक युवक की मलबे में दबकर मौत हो गयी। घर वालों ने दीवार गिराये जाने का आरोप लगाया है। इसको लेकर पुलिस से शिकायत की गयी है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। नगला जाटवन मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय धर्मेंद्र ने एक जमीन पर लेटने के लिए पन्नी डाल ली। उसी के पास में एक दीवार खड़ी है। सुबह 8 बजे के बाद दीवार गिर गयी जिसमें धर्मेंद्र दब गये। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मलवा हटाकर धर्मेंद्र को बाहर निकाला। हालत गंभीर देख उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल ले गये जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना को लेकर थाना पुलिस को जानकारी दी गयी। बहन मंजू ने थाना पुलिस से शिकायत की कि दीवार को जानबूझकर गिराया गया जिसमें उनका भाई धमेंंद्र दब गया। हम लोग उसे इलाज के लिए ले गये पर बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.