Farrukhabad Kannauj News: दीपावली पर आठ स्थानों पर ही लगेगा पटाखा बाजार
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 25 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। दीपावली त्योहार पर आतिशबाजी की बिक्री को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। जिले में अधिकतम आठ स्थानों पर ही आतिशबाजी बिक्री के लाइसेंस दिए जाएंगे। प्रत्येक ब्लाक स्तर पर एक-एक स्थान के साथ फर्रुखाबाद शहर और फतेहगढ़ में भी एक-एक स्थान चिह्नित किया जाएगा। आतिशबाजी की दुकानें निर्धारित क्लस्टर में ही लगेंगी। किसी भी क्लस्टर में 50 से अधिक दुकानों की अनुमति नहीं होगी। प्रत्येक स्थल पर फायर टेंडर, प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस और पानी के टैंकर की व्यवस्था अनिवार्य रहेगी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) सुभाष कुमार ने बताया कि दीपावली पर आगजनी और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के सभी मानकों का पालन कराया जाएगा। आतिशबाजी बिक्री के लिए स्थान निर्धारित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.