Farrukhabad Kannauj News: दीपक जलाने मंदिर जा रही कहकर निकली महिला की मौत, प्रेमी पर हत्या का आरोप
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 9 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। मोहम्मदाबाद क्षेत्र की एक 21 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत पर रविवार को खासा हंगामा हो गया। परिजनों ने महिला के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे परिजनों को समझाया और शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला का तीन माह पहले ही विवाह हुआ था। जिस प्रेमी पर हत्या का आरोप लगा है उसका दावा है कि महिला ने उसके साथ कोर्ट मैरिज की है। जनपद कन्नौज के एक गांव की युवती का विवाह अप्रैल माह में मोहम्मदाबाद क्षेत्र के एक युवक से हुआ था। एक माह पहले ही महिला को उसकी मां और भाई दिल्ली में बुलाकर ले गये। भाई और मां दिल्ली में ही रहते हैं। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले मृतका फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में अपनी बहन के घर आई थी। शनिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.