फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 12 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। हुसैनपुर नौखंडा की सरिता ने फतेहगढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। सरिता के मुताबिक उसके पति नरेंद्र कुशवाहा 6 अगस्त को शाम अपने घर से नौखंडा याकूतगंज किसी जरूरी काम से जा रहे थे तभी नौखंडा स्थित मंदिर के सामने तलैया हुसैनपुर निवासी तीन लोग बाइक से आये और रोड पर भरे पानी में बाइक को निकाला। इस पर जलभराव की छीटें उसके पति नरेंद्र कुशवाहा पर पड़ गयीं। इस पर पति के पूरे कपड़े गंदे हो गये। जब इसको लेकर मोटरसाइकिल सही चलाने को कहा गया तो उसके पति के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की गयी । जान से मारने की धमकी दी। पति दिव्यांग हैं। उनके उल्टे पैर में गंभीर चोटें आयी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...